
इंदौर. इंदौर (Indore) के राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में रहने वाला एक पांच वर्षीय लॉक डाउन ( lockdown) नाम के बच्चे की हौज (pond) में डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है ।
दरअसल इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में रहने वाला पांच वर्षीय लॉक डाउन नाम का बच्चा अपने दोस्तों के साथ निर्माणाधीन मकान के पास खेलते खेलते पानी से भरे हौज में गिरने से मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि लॉक डाउन में बच्चा पैदा हुआ था तो मां बाप ने इस बच्चे का नाम लॉक डाउन ही रख दिया था वही लॉक डाउन की मौत के बाद मानो परिवार में अब उम्र भर के लिए लॉक डाउन सा लग गया है ।
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved