img-fluid

इंदौर: आज रात से वाहनों के लिए बंद रहेगा केसरबाग रोड

February 20, 2026

इंदौर। केसरबाग रोड (Kesarbagh Road) से गुजरने वाले वाहन चालकों (vehicle drivers) को आज रात से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा केसरबाग रोड स्थित रेलवे फाटक (railway crossing) के मेंटेनेंस के लिए यहां 28 फरवरी तक रोजाना रात को काम किया जाएगा, जिसके चलते रात से सुबह के बीच सडक़ यातायात को बंद रखा जाएगा।



  • रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इंदौर-राजेंद्र नगर रेल खंड पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 253 पर ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सडक़ यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह बंद व्यवस्था आज रात से लागू होगी। उन्होंने बताया कि रेल संरक्षा बनाए रखने के लिए ट्रैक का नियमित रखरखाव किया जाता है। इसी क्रम में यहां मरम्मत कार्य आज रात से शुरू किया जाएगा। मरम्मत कार्य के कारण 20 फरवरी से 28 फरवरी तक रोजाना रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक इस फाटक से सडक़ आवागमन बंद रहेगा। रेलवे ने वाहन चालकों को असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में केसरबाग रोड ओवरब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है।

    Share:

  • जबलपुर में मंदिर में तोड़फोड़

    Fri Feb 20 , 2026
    मध्यप्रदेश सहित 3 राज्यों में सांप्रदायिक तनाव कर्नाटक, शिवाजी जुलूस पर मस्जिद से पथराव जबलपुर। मध्यप्रदेश सहित 3 राज्यों में कल सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक क्षेत्र में रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोडफ़ोड़ की खबर से तनाव की स्थिति बनने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved