img-fluid

INDORE : शेरनी मेघा का एक शावक लापता, झू में खोजबीन

March 25, 2021

दो दिन पहले ही तीन शावकों को दिया था जन्म, एक के कमजोर होने के चलते शेरनी खुद खा गई होगी, ऐसी आशंका
इन्दौर।  दो दिन पहले झू (Zoo) की खूंखार शेरनी मेघा (Lioness Megha) ने तीन शावकों को जन्म दिया था। जन्म के बाद से एक शावक (Cubs) बेहद कमजोर हालत में था और कल शाम से वह लापता हो गया। शेरनी के आसपास दो शावक ही नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरे की खोजबीन चल रही है। झू (Zoo) अधिकारियों का कहना है कि कई बार शेरनी कमजोर शावक को खुद ही खा जाती है और ऐसी संभावना है कि लापता शावक को शेरनी ने अपना शिकार बना लिया होगा।


प्राणी संग्रहालय (Zoological Collections) में शेरों का कुनबा काफी बड़ा है और यहां के कुछ शेरों को अन्य प्राणी संग्रहालय को देकर बदले में वहां से नए मेहमानों लाने की योजना है। हालांकि सर्वेक्षण और अन्य कारणों के चलते यह मामला अटका हुआ है। झू की शेरनी मेघा ने दो दिन पहले तीन शावकों को जन्म दिया था। इनमें से दो शावक तो स्वस्थ हैं, लेकिन तीसरा शावक शुुरू से कमजोर और बीमार लग रहा था। झू के प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव (Dr. Uttam Yadav) के मुताबिक कल शाम को मेघा के पिंजरे के पास जब कुछ कर्मचारी गए तो उन्हेें दो शावक ही नजर आए। तीसरा शावक नहीं दिखने पर उन्होंने झू के अधिकारियों को मामला बताया। इसके बाद पिंजरे के कई स्थानों पर लापता शावक की खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। आज सुबह भी पिंजरे के कई स्थानों पर खोजबीन चलती रही। यादव के मुताबिक कई बार शेरनी अपने कमजोर अथवा बीमार शावक का शिकार कर उसे खा जाती है। ऐसा पूर्व में भी झू में दो से तीन बार हो चुका है। हालांकि अभी आशंका बनी हुई है, लेकिन खोजबीन जारी है।

Share:

  • Orleans Masters Badminton Tournament: साइना-श्रीकांत ने जीत के साथ की शुरुआत

    Thu Mar 25 , 2021
    पेरिस। भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत (Saina Nehwal and Kidambi Srikanth) ने ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट (Orleans Masters Badminton Tournament:) में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। हालांकि पारुपल्ली कश्यप को हार का सामना करना पड़ा। साइना ने आयरलैंड के राचेल दारागह को 21-9, 21-5 से हराकर अगले दौर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved