
बडग़ोंदा क्षेत्र की घटना, फांसी पर लटके बच्चों में एक की जान निकली,एक की हलक में अटक गई
इंदौर। बडग़ोंदा क्षेत्र (Badagonda area) में एक महिला (Woman) ने अपने बच्चों को फांसी पर टांग दिया और खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना में बच्ची बच गई, जबकि महिला और उसके बेटे (Son) की मौत हो गई। यह बात सामने आ रही है कि वह ससुराल (In law’s house) की प्रताडऩा से तंग थी। बच्चों को फांसी पर लटाककर जान देने वाली महिला पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब जांच के आधार पर उन लोगों पर कार्रवाई होगी, जिनके चक्कर में महिला ऐसा करने पर मजबूर हुई।
बडग़ोंदा पुलिस ने बताया कि घटना क्षेत्र के नांदेड़ गांव की है। यहां रहने वाली डिंपल ने मासूम बच्चों काव्यांश व बेटी सौम्या को फांसी के फंदे पर लटका दिया और फिर खुद फांसी पर लटककर जान दे दी। घटना में काव्यांश की तो मौत हो गई, जबकि बेटी सौम्या की जान बच गई। पुलिस ने मामले में जांच के बाद फिलहाल डिंपल के खिलाफ बच्चों को मारने और मारने का प्रयास करने का केस दर्ज किया है। उधर, यह बात सामने आ रही है कि डिंपल के ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करते थे, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। आगे इसमें भी ससुराल वालों पर कार्रवाई हो सकती है।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान…
एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह साफ नहीं हुआ कि उसने यह कदम क्यों उठाया। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि साउथ गाडराखेड़ी में रहने वाले निखिल पिता अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved