img-fluid

इंदौर: चंदन नगर सड़क को मंजूरी के साथ नई चुनौती

February 15, 2026

  • मास्टर प्लान में 42 वीं सडक़ के रूप में किया शामिल

इन्दौर। राज्य सरकार द्वारा चंदन नगर की सडक़ को मास्टर प्लान में शामिल करने का नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ ही इस सडक़ के निर्माण की नई चुनौती सामने आ गई है। यह सडक़ मास्टर प्लान में 42वीं सडक़ के रूप में शामिल की गई है।
शासन द्वारा कल जारी किए गए बजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मास्टर प्लान के अध्याय 3 की कंडिका 3.25.2 की सारणी 3.6 में सरल क्रमांक 42 पर चंदन नगर से नागीन नगर, नंदन नगर सडक़ को शामिल किया गया है।

इस तरह से महापौर पुष्यमित्र भार्गव की कोशिश के चलते हुए पश्चिमी रिंग रोड के वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस सडक़ को मास्टर प्लान में शामिल कर दिया गया है। इससे इंदौर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया है। इस 18 मीटर चौड़ी सडक़ के निर्माण को राज्य शासन की अंतिम मंजूरी मिल गई है। शासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी करते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।


  • कई साल से यह सडक़ केवल प्रस्तावों और बैठकों तक सीमित थी। इस बार महापौर के प्रयास और तेज प्रशासनिक कार्रवाई, समयबद्ध टेंडर और राज्य शासन की त्वरित स्वीकृति ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ कर दिया है। इस सडक़ के निर्माण पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस सडक़ के लिए टेंडर और वर्क ऑर्डर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब कार्य शुरू होने में अब कोई अड़चन नहीं है। यह सडक़ पश्चिमी इंदौर के लिए सीधा, तेज और भीड़ भाड़ से मुक्त मार्ग प्रदान करेगी।

    एयरपोर्ट रोड के कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक यह नया कॉरिडोर ट्रैफिक लोड को वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा। इसके अलावा नंदन नगर और नगीन नगर के पास करीब 800 मीटर सडक़ को भी मास्टर प्लान में शामिल किया गया है, जिससे इन आबादी वाले इलाकों में भी यातायात सुगम होगा। इस सडक़ के मार्ग में 200 से अधिक मकान के निर्माण तोडऩा होंगे, जो बड़ी चुनौती होगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि शासन से मंजूरी मिल चुकी है। सभी दावे आपत्तियाँ निपटाकर फाइल भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। यह सडक़ पश्चिमी क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी होगी और विकास को नई दिशा देगी। हम इस सडक़ का निर्माण तेज गति के साथ करने के लिए पहले से ही तैयार है। अब आगे की कार्रवाई को जल्दी आगे बढ़ाया जाएगा।

    Share:

  • पटना में सरेआम फायरिंग... कार सवार बदमाशों ने 2 युवकों को मारी गोली

    Sun Feb 15 , 2026
    पटना: बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं. रविवार को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक पर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर सरेआम फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved