img-fluid

इन्दौर यात्री संख्या 38 लाख के पार

January 01, 2025

  • 88 सालों के हवाई सफर में पहली बार आकाश में रचा इतिहास

विकाससिंह राठौर, इंदौर। साल 2024 में इंदौर ने आकाश में इतिहास रच दिया। 2024 में इंदौर से 38 लाख से ज्यादा यात्रियों ने हवाई सफर किया। यह इंदौर के 88 सालों के हवाई इतिहास में सर्वाधिक है। इसके साथ ही इतिहास में पहली बार उड़ानों की संख्या भी 30 हजार के आंकड़े को पार कर गई। इन आंकड़ों के साथ ही इंदौर एक बार फिर सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में सामने आ चुका है।

इंदौर से वर्ष 2024 में यात्रियों और उड़ानों के इस चौंकाने वाले आंकड़ों का खुलासा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट से 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच कुल 30 हजार 917 उड़ानों का संचालन हुआ और इनसे 38 लाख 70 हजार 107 यात्रियों ने सफर किया। उड़ानों और यात्रियों की संख्या के मान से यह इतिहास में इंदौर के सबसे बड़े आंकड़े हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में इंदौर से कुल 28 हजार 851 उड़ानों का संचालन हुआ और इनसे 35 लाख 39 हजार 406 यात्रियों ने सफर किया। इस तरह 2023 की अपेक्षा 2024 में इंदौर से 3.30 लाख से ज्यादा यात्री और दो हजार से ज्यादा उड़ानें बढ़ी हैं।


  • दिसंबर ने भी रचा इतिहास, रहा सबसे ज्यादा यात्रियों वाला महीना
    रिपोर्ट के मुताबिक 2024 की बात करें तो इस साल में सबसे ज्यादा यात्री इंदौर को आखरी महीने दिसंबर में मिले हैं। दिसंबर में इंदौर से कुल 3 लाख 61 हजार 775 यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान कुल 2 हजार 686 उड़ानों का संचालन हुआ। यात्रियों का यह आंकड़ा 2024 के साथ ही इतिहास में किसी भी अन्य माह की तुलना में सर्वाधिक हैं।

    एक नजर 2023 और 2024 में यात्रियों और उड़ानों पर
    वर्ष 2024 2023
    माह यात्री उड़ानें यात्री उड़ानें
    जनवरी 3,20,079 2,520 2,48,231 2,095
    फरवरी 3,13,541 2,568 2,59,988 1,928
    मार्च 3,34,785 2,642 2,73,364 2,159
    अप्रैल 2,95,665 2,482 2,89,399 2,375
    मई 3,18,326 2,589 3,25,326 2,542
    जून 3,11,576 2,502 3,05,511 2,400
    जुलाई 3,04,914 2,500 2,93,431 2,482
    अगस्त 3,20,331 2,566 3,04,244 2,530
    सितंबर 3,20,857 2,572 2,98,248 2,629
    अक्टूबर 3,23,668 2,696 2,98,248 2,629
    नवंबर 3,44,591 2,594 2,93,797 2,534
    दिसंबर 3,61,775 2,686 3,35,710 2,617
    कुल 38,70,107 30,917 35,39,406 28,851
    (जानकारी विमानतल प्रबंधन के मुताबिक)

    Share:

  • MS Dhoni सोशल मीडिया से क्यों रहते है दूर? PR पर दिया काम का 'ज्ञान', जानें

    Wed Jan 1 , 2025
    नई दिल्‍ली । दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय (Former Indian World Cup Winners)कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(captain Mahendra Singh Dhoni) ने कहा कि अच्छा क्रिकेट खेलते रहने से जनसंपर्क (Public Relations) की कोई जरूरत नहीं होती है। धोनी ने हाल ही एक बातचीत के दौरान दो दशक पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved