img-fluid

इंदौर: हंगामे की संभावना, रावजी बाजार के रहवासी जमा करेंगे दस्तावेज

March 24, 2026

  • कई रहवासियों ने पहले ही तोड़ लिए थे मकान-दुकान

इंदौर। नगर निगम द्वारा अधूरी पड़ी सरवटे टू गंगवाल सडक़ को पूरा करने के लिए मशक्कत की जा रही है। इसके लिए रावजी बाजार, शनि मंदिर, रावला, चंद्रभागा क्षेत्र के कई रहवासियों से विभिन्न दस्तावेज जोन पर जमा करने को कहा गया है। आज इसका अंतिम दिन है और कई रहवासी इस दौरान झोन पर पहुंचकर हंगामा भी कर सकते हैं।


  • हाथीपाला तक सरवटे टू गंगवाल सडक़ का एक हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, जबकि हाथीपाला से चंद्रभागा तक निर्माण कार्य होना है। निगम द्वारा पूर्व में बताई गई सेंटर लाइन के आधार पर कई रहवासियों ने अपनी बाधाएं हटा ली थीं और उसके बाद फिर सेंटर लाइन बदल दी गई, जिसके चलते वहां विवाद की स्थिति बन रही है, वहीं दूसरी ओर रहवासी 80 फीट के बजाय 60 फीट चौड़ी सडक़ बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनके वर्षों पुराने मकान बच जाएं।

    कई रहवासियों ने खुद अपने स्तर पर बाधाएं हटा ली थीं। निगम द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए नोटिस के बाद ऐसे सभी मकान-दुकान के मालिकों को आज तक अपने दस्तावेज हरसिद्धि झोन पर जमा कराने को कहा गया। इसी के चलते आज कई रहवासी बड़ी संख्या में अपने दस्तावेज और वर्षों पुराने कागजात लेकर झोन पर पहुंचेंगे। इस दौरान वहां हंगामा होने की संभावना भी जताई जा रही है।

    Share:

  • इन्दौर में प्रेमी जोड़े में मारपीट, धक्का मुक्की में दूसरी मंजिल से गिरा

    Tue Mar 24 , 2026
    इंदौर। जूनी इंदौर इलाके में एक युवक संदेहास्पद तरीके से दूसरी मंजिल से गिर गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 4 में किराए से रहने वाली एक युवती और खंडवा निवासी युवक के बीच किसी बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved