img-fluid

इंदौर : राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने निकली रैली पर पथराव, दर्जन भर लोग घायल

December 29, 2020

इंदौर। उज्जैन के बाद अब इंदौर (Indore) में भी राम मंदिर (Ram mandir) के लिए चंदा लेने निकली रैली पर पथराव हो गया। ये विवाद एक धर्म स्थल के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हुआ। पथराव में दर्जन भर लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए हुए फौरन घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात नियंत्रण में हैं।

इंदौर के गौतमपुरा थाना इलाके के चांदनखेड़ी गांव में मंगलवार सुबह हिंदूवादी संगठन की रैली पर पथराव हो गया। यह रैली अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए धनसंग्रह करने के लिए निकली थी। रैली जब एक गांव से निकल कर दूसरे गांव जा रही थी, तभी दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रवाना किया गया और फौरन मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया।

चांदनखेड़ी गांव गौतमपुरा और सांवेर रोड पर स्थित है। सुबह के वक़्त जब कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे तभी वहां पुलिस बल भी मौजूद था। रैली जब एक गांव से दूसरे गांव जा रही थी तभी रास्ते में एक धार्मिक स्थल पास खड़े होकर कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने लगे। हालांकि धीरे धीरे कार्यकर्ता आगे भी बढ़ते जा रहे थे, लेकिन इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर विवाद शुरू कर दिया। पुलिस हालात संभाल पाती उससे पूर्व ही पीछे से पथराव शुरू हो गया।

घायल युवक भेरू चौधरी ने बताया कि पथराव करने वाले 200 से अधिक संख्या में थे। घायलों को बचाने के लिए रैली में शामिल कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंके और पुलिस ने युवकों को मौके से खदेड़ दिया। गांव में तनाव के हालत की जानकारी मिलते ही इंदौर डीआरपी लाइन रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी मौके पर रवाना कर दी गयी। थोड़ी ही देर में वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हालत को नियंत्रण में करने जुट गए। घटना के काफी देर बाद तक गांव में तनाव के हालत थे। जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी गांव पहुंच गए,और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

Share:

  • वायु प्रदूषण के मामले में देश में कानपुर सबसे आगे

    Tue Dec 29 , 2020
    कानपुर। एक तरफ जहां पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड के प्रकोप में हैं। वहीं दूसरी तरफ वायु प्रदूषण का स्तर भी कई बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रहा है। इसमें भी उत्तर प्रदेश के बड़े शहर सबसे ज्यादा लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। स्थिति ये है कि वायु प्रदूषण के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved