img-fluid

इंदौर : गोपाल मंदिर के गीता भवन को ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू

February 08, 2026

संचालन करने वाली एजेंसी चुकाएगी वार्षिक प्रीमियम

इंदौर। नगर निगम की स्मार्ट सिटी कंपनी (Smart City Company) द्वारा गोपाल मंदिर (Gopal Temple) के गीता भवन (Geeta Bhavan) को ठेके (contract) पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस ठेके पर लेने वाली एजेंसी द्वारा वार्षिक प्रीमियम चुकाई जाएगी।



  • अग्निबाण द्वारा 22 जनवरी के अंक में पाठकों को यह जानकारी दी गई थी कि स्मार्ट सिटी कंपनी गोपाल मंदिर के गीता भवन को ठेके पर देगी। वैसे तो यह स्थान संभाग आयुक्त कार्यालय के माफी अधिकारी के अधीन आता है। सरकारी मंदिर का स्थान होने के कारण यहां पर नगर निगम अथवा स्मार्ट सिटी कंपनी अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। पिछले दिनों माफी अधिकारी और स्मार्ट सिटी कंपनी के बीच में हुए एमओयू से गोपाल मंदिर का गीता भवन स्मार्ट सिटी कंपनी के पास आ गया था। इस समय पर यह निश्चित कर लिया गया था कि गीता भवन का ऑडिटोरियम, कला दीर्घा और प्रसादालय के रूप में कैफेटेरिया ठेके पर दिया जाएगा। अब स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा इस फैसले के क्रियान्वयन की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इस भवन का संचालन-संधारण करने की इच्छुक एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। जो भी एजेंसी इस कार्य को लेगी, उसे वार्षिक प्रीमियम के रूप में स्मार्ट सिटी कंपनी को राशि चुकाना होगी। इस बार में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा जारी किए गए टेंडर में यह प्रावधान किया गया है कि जो एजेंसी सबसे ज्यादा प्रीमियम देने का ऑफर देगी, उसे यह कार्य दिया जाएगा। इस प्रीमियम की राशि से गोपाल मंदिर के बिजली का बिल का भुगतान होगा। इसके बाद कमाई के रूप में शेष बची राशि स्मार्ट सिटी कंपनी और माफी अधिकारी के कार्यालय के बीच में आधी-आधी बांट ली जाएगी।

    Share:

  • तेंदुए ने 3 गाय, 1 बैल का शिकार किया मगर वन विभाग ने सिर्फ 20 हजार मुआवजा मंजूर किया

    Sun Feb 8 , 2026
    जंगल में 4 मवेशियों के शव मिले इन्दौर। वन विभाग इन्दौर (Indore) के अधीन चोरल फॉरेस्ट रेंज (Choral Forest Range) के जंगलों में तेंदुए (leopard) के शिकार 4 मवेशियों के शव मिले, मगर शिकार से मृत मवेशियों का वन विभाग ने सिर्फ 20 हजार मुआवजा मंजूर किया है, जबकि एक मवेशी की ही कीमत कम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved