
इंदौर। दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए इंदौर पटना ट्रेन में यात्रियों की भारी दबाव को देखते हुए रेलवे ने इंदौर से पटना के बीच दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 24 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच इंदौर से पटना के बीच दोनों और से चार-चार दिन चलेंगी। इससे इंदौर से पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। अभी इंदौर से पटना के बीच चलने वाली ट्रेन सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही चलती है। रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन 24 और 31 अक्टूबर सोमवार को इंदौर से सुबह 11.15 बजे चलकर मंगलवार दोपहर 1.40 बजे बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह 5 अक्?टूबर और 01 नवम्बर, मंगलवार को शाम पटना से 5 बजे चलकर बुधवार रात 8.30 बजे इंदौर पहुँचेगी। इस ट्रेन की बुकिंग आज से ही शुरू कर दी गई है।
मुंबई से नहीं मिली स्पेशल ट्रेन, यात्री महंगा किराया देने को मजबूर
मुंबई और पुणे से आने वाले कामकाजी लोगों के कारण ट्रेनों में लगातार वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है, लेकिन रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेन नहीं दी। पटना के लिए जरूर ट्रेन दे दी गईं। आज भी मुंबई से आने वाली अवन्तिका एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों की वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 200 केआसास हैं, वहीं कल आने वाली ट्रेन में भी तत्काल कोटे में वेटिंग बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर बसों और विमानों से भी ज्यादा किराया लगने से लोग ट्रेन पर ही निर्भर हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved