img-fluid

इंदौर: कॉलेज में वेलेंटाइन डे का विरोध, पुलिस ने किया हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ पर मामला दर्ज

February 19, 2026

इंदौर। शहर के नरसी मुंजी कॉलेज में तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वेलेंटाइन डे के पहले कॉलेज में किये जा रहे, इवेंट में जाकर हिन्दू संघठन के कार्यकर्ताओ ने तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने पांच नामजद कार्यकर्ताओं सहित अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।


  • इंदौर के नरसी मुंजी कॉलेज में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने एक इवेंट में जमकर तोड़फोड़ की थी। कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया था की कॉलेज परिसर मे आयोजित इवेंट वेलेंटाइन डे को लेकर आयोजित किया गया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए वे कॉलेज परिसर में घुस गए थे और जमकर तोड़फोड़ की थी। हिन्दू संगठन पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कॉलेज में तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्डों को धमकाया था। कॉलेज प्रशासन ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी। जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है, घटना के बाद कॉलेज परिसर में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Share:

  • 'दुर्गा बन, काली बन पर कभी न बुर्केवाली बन', लड़कियों से हाथ जोड़कर बोले धीरेंद्र शास्त्री

    Thu Feb 19 , 2026
    ग्वालियर: मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा बयान दे दिया है. पंडित धीरेंद्र ने कथा के दूसरे दिन युवतियों और बच्चों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने युवतियों को सचेत करते हुए कहा कि तुम दुर्गा बन, काली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved