
इंदौर। अभी दो दिन पहले इंदौर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर मेट्रो पॉलिटन रीजन की चल रही तैयारियों की जानकारी जहां अफसरों से ली, वहीं अब इंदौर, उज्जैन, धार, देवास के साथ मक्सी, नागदा और बडनग़र को भी इस रीजन में शामिल किया जा रहा है, जिसके चलते अब इंदौर मेट्रो पॉलिटन रीजन का क्षेत्रफल 9 हजार वर्ग किलोमीटर का हो जाएगा और यह देश का सबसे बड़ा रीजन रहेगा। अभी पहले स्थान पर दिल्ली एनसीआर है।
इंदौर का मास्टर प्लान-2021 तक के लिए ही बना था। जब तक नया प्लान नहीं आएगा, तब तक इसी पर अमल होता रहेगा। इसके साथ ही अब इंदौर मेट्रो पॉलिटन रीजन की भी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पूरा प्रयास है कि जल्द ही इसे अमल में लाया जाए। इंदौर विकास प्राधिकरण इस पर काम कर रहा है और पिछले दिनों सरकारी विभागों से प्रस्ताव हासिल भी कर लिए। अब इसमें जो अन्य जिले धार, देवास, उज्जैन शामिल हैं वहां के प्रशासन को उनके प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं।
[RELPOST]
अब इसमें 1200 वर्ग किलोमीटर का एरिया और शामिल कर दिया है, जिसमें नागदा, बडनग़र, मक्सी को भी जोड़ा गया है। अब 9 हजार वर्ग किलोमीटर का एरिया हो जाएगा, जो कि देश का दूसरा सबसे बड़ा रीजन होगा। अभी इस मामले में दिल्ली एनसीआर नम्बर वन है, जिसमें दिल्ली के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के भी क्षेत्र शामिल किए गए हैं और इसका कुल क्षेत्रफल 55 हजार वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा है। कुल आबादी भी हालांकि 5 करोड़ तक हो गई है। वहीं इंदौर रीजन में शामिल जिलों को भी मिलाकर 1 करोड़ से अधिक की आबादी का आंकड़ा पार हो जाएगा। इंदौर उत्थान अभियान के अध्यक्ष अजीतसिंह नारंग ने भी मक्सी, नागदा, बडऩगर को शामिल करने की घोषणा का स्वागत किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved