img-fluid

INDORE : कल था बेटे का जन्मदिन, पिता ने याद में दे दी जान

June 27, 2021

  • पत्नी और सास से चल रहा था विवाद, आरोप- तलाक के एवज में पत्नी मांग रही थी 10 लाख रुपए

इंदौर। एक शख्स ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी विवाद कर बच्चे के साथ अलग रह रही थी। दोनों कहां रह रहे हैं यह पता नहीं चल रहा था। कल बेटे का जन्मदिन था, जिस कारण उसे बेटे की याद आ रही थी।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि निरजंनपुर में रहने वाले अजय पिता चंद्रभान को जहर खाने के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भाई संतोष का आरोप है कि अजय को पत्नी नैना, सास और ससुराल के अन्य लोग परेशान कर रहे थे। इन लोगों ने अजय के खिलाफ लसूडिय़ा थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवाई। उसके बाद नैना बच्चे रुद्र को लेकर कहीं चली गई। पहले तो अजय को पता था कि नैना अपने परिजन के साथ कहां रहती थी, लेकिन सात माह से उसके बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग रही थी। नैना सहित ससुराल वाले तलाक लेने और रुद्र को देने के एवज में 10 लाख रुपए मांग रहे थे। कल रुद्र के जन्मदिन पर अजय को उसकी याद आ रही थी। उसकी चिंता सता रही थी। इसी के चलते उसने जहर खा लिया।



सुसाइड नोट में लिखी मन की बात…
अजय ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें जिक्र किया कि सास मनोरमाबाई और पत्नी सहित ससुराल के अन्य लोग शादी के बाद से उसे परेशान कर रहे हैं। दो पेज के सुसाइड नोट में अजय ने अपने मन की कई बातें लिखी हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। [relp[ost]

Share:

  • अब केआरके ने कंगना से लिया पंगा, कहा- इमरजेंसी कंगना की 12वीं फ्लॉप फिल्म होगी

    Sun Jun 27 , 2021
    मुंबई: खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले और एक्टर केआरके हमेशा विवादों में रहना पसंद करते हैं. वह हर किसी से पंगा लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. हाल ही में सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू किया था और कुछ व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे. इसके बाद इस मामले में मीका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved