img-fluid

इंदौर में नौकरी के पहले दिन युवक को आया अटैक, मौत

February 15, 2026

  • नहीं थम रहे हैं कम उम्र में दिल का दौरा पडऩे से मौत के मामले, अब विनोबा नगर में हुई घटना

इंदौर। महाराष्ट्र (Maharashtra) से नौकरी करने आए एक युवक की वाटर प्लांट में काम करने के दौरान हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। वह पहले ही दिन नौकरी पर गया और घटना हो गई।पलासिया पुलिस ने बताया कि 25 साल के साजिद पिता शेख जफर निवासी अकोला महाराष्ट्र के शव का एमवाय अस्ताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वह चंदन नगर इलाके मेें किराए से कमरा लेकर रहता था।

प्लांट संचालक अंकित के अनुसार दो दिन पहले साजिद मजदूर चौक पर मिला था। साजिद ने खुद के बारे में बताया कि वह ड्राइवरी करता था। इसके बाद दूसरे दिन वह काम पर आया और उसे घबराहट होने लगी और वह गश खाकर गिर गया। साथ काम करने वालों ने उसे इस तरह गिरते देखा तो उसे तुंरत ही इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों उसकी साइलेंट अटैक से मौत होने की बात कही है।


  • पान की दुकान पर हुई थी घटना
    कनाडिय़ा इलाके के गुलमर्ग परिसर में रहने वाले 22 साल के कुलदीप पिता शंभू सिंह की भी इसी तरह बिचौली मर्दाना स्थित के-2 ढाबे के सामने एक पान की दुकान पर काम करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लगातार ऐसी घटना सामने आ रही हैं, जिसमें कम उम्र के लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। पिछले साल हुई ऐसी घटनाएं हुई थी, जिसमें 13 साल की बच्ची से लेकर 35 साल के बीच के उम्र के कई लोगों की मौत हो चुकी है।

    Share:

  • इंदौर: चंदन नगर सड़क को मंजूरी के साथ नई चुनौती

    Sun Feb 15 , 2026
    मास्टर प्लान में 42 वीं सडक़ के रूप में किया शामिल इन्दौर। राज्य सरकार द्वारा चंदन नगर की सडक़ को मास्टर प्लान में शामिल करने का नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ ही इस सडक़ के निर्माण की नई चुनौती सामने आ गई है। यह सडक़ मास्टर प्लान में 42वीं सडक़ के रूप में शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved