
इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र की पीर गली इलाके जगदीश चौहान निवासी गोविंद कॉलोनी को सिंकदर और नितीन ने दुकान में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जगदीश के सिर पर गंभीर चोट आने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती किया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पूरे मामले में एमजी रोड थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सिकंदर और नितीन को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे की वजह मृतक की दूसरी पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved