img-fluid

इंदौर की विधानसभा 1, 5 और सांवेर में सबसे ज्यादा मतदाता निकले अपात्र

February 16, 2026

  • सुनवाई के बाद पांच हजार से अधिक मतदाताओं के नाम हटे, इंदौर में अब 24 लाख 19 हजार 620 मतदाता

इंदौर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जिले की विधानसभा 1, इंदौर-5 और सांवेर में सबसे ज्यादा मतदाता अपात्र पाए गए हैं। सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 5108 मतदाता अपात्र घोषित किए गए हैं, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार नो मैपिंग और तार्किक त्रुटि से जुड़े कुल 6 लाख 78 हजार 748 मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की गई। इनमें से 6 लाख 73 हजार 640 मतदाताओं की जानकारी सही पाई गई और उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शेष 5108 मतदाता अपात्र पाए गए। इसके अलावा 551 मतदाता ऐसे मिले, जो अन्य स्थानों पर चले गए हैं। इनके नाम भी सूची से विलोपित किए गए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, अब अधिकारियों ने फाइनल पब्लिकेशन की तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर में अब 24 लाख 19620 मतदाता हैं। 18 साल की उम्र वाले नए मतदाताओं की संख्या जहां 60 हजार से अधिक सामने आई है, वहीं नए मतदाताओं को आयोग की तय तारीख के आधार पर जोडऩे की प्रक्रिया अब भी की जाएगी। वहीं ऐसे मतदाता जो किसी त्रुटिवश छूट गए हों, वह भी मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।


  • प्रारंभिक सूची और सुधार की स्थिति
    4 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक जिले में 28.67 लाख मतदाताओं के गणना पत्र भरवाए गए थे। इनमें से 24 लाख 20 हजार 171 मतदाताओं ने फार्म जमा किए, जिनके नाम प्रारंभिक सूची में शामिल किए गए। फार्म भरने वालों में 1 लाख 33 हजार 706 मतदाता नो मैपिंग श्रेणी में थे, जिनकी 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हो सकी थी। वहीं 5 लाख 79 हजार 265 मतदाता तार्किक त्रुटि के अंतर्गत पाए गए, जिनके नाम या जन्मतिथि में त्रुटियां थीं। प्रारंभिक सूची में शामिल 24 लाख 20 हजार 171 मतदाताओं में से 33 हजार 701 मतदाताओं के रिकॉर्ड में बीएलओ द्वारा सुधार किया गया, जबकि 17 लाख 7 हजार 171 मतदाता पहले ही अपलोड किए जा चुके थे। सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब अंतिम मतदाता सूची में लगभग 24 लाख 19 हजार 620 मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे। प्रशासन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है, जिससे सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

    अपात्र मतदाता
    सुनवाई के बाद विधानसभावार जो आंकड़े सामने आए, उनमें इंदौर-5 सबसे आगे रहा, जहां 979 मतदाता अपात्र पाए गए। इसके बाद इंदौर-1 में 900 और सांवेर में 946 मतदाता अपात्र घोषित किए गए। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में देपालपुर में 168, इंदौर-2 में 192, इंदौर-3 में 630, इंदौर-4 में 580, महू में 148 और राऊ में 565 मतदाता अपात्र पाए गए। कुल मिलाकर जिले में 5108 नाम हटाए जाएंगे। ज्ञात हो कि परीक्षण के दौरान कई मतदाताओं की जानकारी सही नहीं पाई गई, वहीं वह अपने दस्तावेज भी जमा नहीं कर पाए, इसलिए उनके नाम कटे।

    Share:

  • जजों की कॉलोनी में सेंधमारी… 5 घरों में की चोरी, फिर ऐसे हुए फरार

    Mon Feb 16 , 2026
    अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस और कानून का जरा भी डर नहीं रहा. शहर के पॉश इलाके कांतानगर में रविवार की आधी रात को चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 5 न्यायाधीशों (जजों) और 4 कोर्ट कर्मचारियों के कुल 9 घरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved