img-fluid

इंदौर में पहला टीडीआर 40 लाख में बिका

December 16, 2025

  • 1000 फीट का टूटा था निर्माण था… 4 हजार रुपए वर्गफीट की दर से बिका

इन्दौर। राज्य सरकार की टीडीआर पॉलिसी के तहत जारी किए गए प्रमाण पत्र की खरीदी बिक्री का दौर आखिरकार शुरू हो गया है। इस तरह का पहला टीडीआर सर्टिफिकेट इंदौर में बिक गया है। सडक़ को चौड़ा करने के लिए 1000 वर्ग फीट क्षेत्र में तोड़े गए मकान के निर्माण के एवज में जारी किया गया प्रमाण पत्र 40 लाख रुपए में बिका है।

राज्य सरकार के द्वारा कई सालों तक विचार विमर्श किए जाने के बाद प्रदेश में ट्रांसफर आफ डेवलपमेंट राइट्स के लिए टीडीआर पॉलिसी बनाई गई। इस पॉलिसी में सरकार के द्वारा यह प्रावधान किया गया है कि जहां भी नगरीय निकाय के द्वारा सडक़ को चौड़ा करने अथवा सडक़ का निर्माण करने के लिए निजी व्यक्ति की मालिकी की जमीन ली जाएगी एवं उस पर किया हुआ निर्माण तोड़ा जाएगा तो उसके एवज में संबंधित व्यक्ति के नाम पर टीडीआर सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। सरकार के द्वारा पिछले कई सालों से यह कहा जा रहा है कि जिसे हम टीडीआर सर्टिफिकेट देंगे वह उस सर्टिफिकेट को बाजार में बेच सकेगा।


जो भी व्यक्ति इस सर्टिफिकेट को खरीदेगा उसे तोड़े गए निर्माण के अनुपात में अपने निर्माण स्थल पर अतिरिक्त निर्माण करने की अनुमति दी जाएगी। सरकार के द्वारा इस सर्टिफिकेट के रिसीविंग एरिया को आईडेंटिफाई करने का कार्य भी कर दिया गया। इसके परिणाम स्वरूप अब टीडीआर के सर्टिफिकेट बिकना शुरू हो गए हैं। रविवार को हुई बैठक में निगम के आयुक्त दिलीप कुमार यादव के द्वारा मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई की इंदौर में पहला टीडीआर बिक गया है। इंदौर नगर निगम के द्वारा वर्ष 2017 में महू नाका चौराहा से लेकर टोरी कॉर्नर तक सडक़ का निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य किया गया था। इस कार्य के लिए बड़ी संख्या में लोगों की मालकी की जमीन पर बने हुए मकान और दुकान तोड़े गए थे। उस समय निगम के द्वारा इन नागरिकों को उनके तोड़े गए निर्माण के बदले में टीडीआर का प्रमाण पत्र देने का वादा किया गया था। इस वादे को राज्य सरकार का टीडीआर एक्ट आने के बाद वर्ष 2024 में जाकर पूरा किया गया। इस सडक़ पर साधना जैन का 1000 स्क्वेयर फीट का निर्माण तोड़ा गया था जिसके लिए उन्हें टीडीआर सर्टिफिकेट जारी किया गया। यह सर्टिफिकेट उनके द्वारा वसु झंवर को विक्रय किया गया है। बिल्डर अतुल झंवर ने बताया कि भुरी टेकरी पर बिल्डिंग मोर्या हिल क्रेस्ट पर अतिरिक्त निर्माण की अनुमति के लिए यह सर्टिफिकेट खरीदा गया है। इस टीडीआर सर्टिफिकेट को खरीदने के कारण 0.37 का अतिरिक्त एफ ए आर मिल सका है। उन्होंने कहा कि यदि नियमों में संशोधन सही तरीके से हो जाए तो हमें 0.5 का अतिरिक्त फिर मिल जाता।

नक्शा भी हो गया मंजूर
झंवर के द्वारा यह टीडीआर खरीदने के बाद अपने भवन का अतिरिक्त निर्माण की अनुमति के साथ वाला नक्शा मंजूरी के लिए इंदौर नगर निगम में लगाया गया। यह नक्शा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा इंदौर के विकास की बैठक लिए जाने के 12 घंटे पहले शनिवार और रविवार के बीच की रात में 12.30 बजे मंजूर हो गया। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के द्वारा खुद टीडीआर के विक्रय के बाद मंजूरी के लिए लगाए गए नक्शे की मॉनिटरिंग कराई जा रही थी। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक शुभाषिश बेनर्जी ने बताया कि इस टीडीआर के बिकने के साथ इंदौर में अब टीडीआर के माध्यम से अतिरिक्त निर्माण की अनुमति देने के सिलसिले की शुरुआत हो गई। ध्यान रहे कि इस तरह से टीडीआर का विक्रय देश के महानगरों में होता है। मध्य प्रदेश में इंदौर में पहली बार ऐसा हो पाया है।

Share:

  • रेखा का डांस देख हैरान हुए फैंस, बोले-‘71 की उम्र में 17 साल की ...

    Tue Dec 16 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) 71 की उम्र में भी खुद को खूबसूरत और फिट बनाए रखे हुए हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड की पार्टीज और इवेंट में अपने ही अवतार में देखा गया है। कई अवॉर्ड शो में एक्ट्रेस ने परफॉरमेंस भी दी है। अब एक्ट्रेस का डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved