
1035 पीतल पृष्ठों पर छपा भारत-यूनाइटेड किंगडम का आर्थिक और व्यापार समझौता
इंदौर। भारत (India) और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुए समझौते को लेकर इंदौर (Indore) के एक युवा ने समझौता (agreement letter) पत्र तैयार किया है। इसे पीतल के पृष्ठों पर तैयार किया गया है। इसे प्रधानमंत्री (Prime Minister) के जन्मदिन पर भेंट किया जाएगा। खास बात यह है कि इसे पीतल में तैयार किया गया है।
पुस्तक द्वारा भारत और यूनाइटेड किंगडम व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को 1035 पीतल पृष्ठों पर छापा गया हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भेंट किया जाएगा। समझौता 24 जुलाई 2025 को हुआ। इसमें कुल 30 अध्याय, जिनकी पृष्ठ संख्या 2065 है। ये विश्व के लिए भौचक्का कर देने वाला समझौता है, क्योंकि ये कई पहलुओं को सीधे-सीधे रेखांकित करता हैं। सामान नहीं, बल्कि मानवीय सेवाओं को लेकर आपराधिक मामलों तक को साझा कर साफ नियति प्रस्तुत की गई। इस समझौते में 3 वर्ष की दोनों राष्ट्रों की कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं, दोनों ही राष्ट्रों के नागरिकों पर यह आगामी समय में असरकारक होगा। इस समझौते के प्रति दोनों देशों के नागरिकों के साथ ही इसके अतिरिक्त विश्व के अन्य देशों को भी जानकारी साझा करने हेतु इसे पीतल के 1035 पृष्ठों पर उलट-पलट 2065 पृष्ठों के समझौते को छापा गया। 630 घंटे में एमबीए के छात्रों के सहयोग से इसे तैयार किया गया है। आर्थिक वहन भी 5 रुपए प्रति व्यक्ति जीवन में एक बार के आधार पर 1000 छात्रों द्वारा एकत्र कर कार्ययोजना को इतिश्री हेतु सहयोग किया। इसकी 2066 फाइल्स बनाने में 114 घंटे 56 मिनट का समय लगा। ये एक विश्व रिकॉर्ड की इतने कम समय में पीडीएफ के स्क्रीन शॉट लेकर लैपटॉप में डालकर उनको फाइल्स में स्थानांतरित करना, ये सभी कार्य जनसहयोग से पूर्ण किया गया। इसकी छपाई में कुल 103 घंटे 25 मिनट का समय लगा। इसकी पेज कटाई में लगभग 18 घंटे का समय लगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने वाले जन्मदिन पर इसे भेंट किया जाएगा।