
लंदन। खाद्य पदार्थों (foodstuffs) और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ब्रिटेन (Britain) की मुद्रास्फीति दर जुलाई में बढ़कर 40 साल के नए उच्चतम 10.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने बुधवार को कहा कि उपभोक्ता मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति (inflation) दो अंकों में पहुंच गई है, जो जून में 9.4 प्रतिशत से अधिक थी। यह आंकड़ा विश्लेषकों के 9.8 प्रतिशत के पूर्वानुमान से अधिक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved