
इंदौर। कल इंदौर (Indore) के हृदय स्थल राजबाड़ा (raajabaada) में कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) के आयोजन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मध्यप्रदेश (MP) के विकास के साथ महिला सशक्तिकरण पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मां अहिल्या के आदर्शों के साथ आयोजित कैबिनेट में महिला सशक्तिकरण की इबारत अब मध्यप्रदेश लिखेगा, जिसके लिए जहां महिला बुनकरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं उद्योगों में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पूरे मध्यप्रदेश में करोड़ों रुपए की लागत से वर्किंग वुमन होस्टल भी बनाए जाएंगे।
कृषि आधारित उद्योग लगेंगे
कैबिनेट बैठक में कृषि आधारित उद्योग लगाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। किसानों को नई तकनीकी से उन्नत खेती करने का प्रशिक्षण दिए जाने के साथ उनके उत्पाद की बिक्री कराने के लिए विभिन्न साधन उपलब्ध कराए गए। इसके लिए किसानों के लिए प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। शहरों के विकास के लिए अब तक नगर निगम, आईडीए, जिला प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती की जाती रही है, वहीं इन्हें एजेंसी बनाकर निर्माण कार्य कराया जाता रहा है, लेकिन अब शहरों के विकास के लिए महानगर परिषद बनाई जाएगी, ताकि जनता की सेवा में लगाए गए अधिकारियों को अन्य कामों से मुक्ति मिल सके और वह सिर्फ जनता के कल्याण में लगें।
सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाए गए
माता अहिल्या के जीवन चरित्र पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति के बाद महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के लिए सभी शहरों में सेल्फ डिफेंस के कोर्स कराए जाएंगे। लालबाग परिसर इंदौर में देवी अहिल्याबाई ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग कल हुए भूमिपूजन के साथ ही यहां के विकास कार्य शुरू करेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved