नई दिल्ली। देश में कोरोना (corona) की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए देश के कई बुद्धिजीवियों (intellectuals) ने चिंता व्यक्त की है। बुद्धिजीवियों ने (intellectuals) चिंता जाहिर करते हुए देश में विपक्षी दलों को पत्र लिख उनसे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर केंद्र और राज्य सरकारों से इससे निपटने के लिए पहले से तैयारी कराने का आग्रह किया है। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है लेकिन महामारी की तीसरी लहर को लेकर आशंकाए जताई गई हैं।
इतिहासकार रोमिला थापर और इरफान हबीब तथा अर्थशास्त्री कौशिक बसु समेत 185 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने विपक्षी पार्टियों को खुला पत्र लिखा है और उनसे अपील की है कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने में करें कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार महामारी की तीसरे लहर से निपटने के लिए तैयारी रखे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved