img-fluid

इंदौर में बसों की सघन चेकिंग, नशे में मिला अहमदाबाद जा रहा बस ड्राइवर, पुलिस की कार्रवाई

October 19, 2026

इंदौर. इंदौर (Indore) में बसों (bus) की टक्कर की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) ने यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के चारों जोन में बसों की सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान चंदन नगर थाना क्षेत्र में अहमदाबाद जा रही एक बस का ड्राइवर नशे में मिला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया।


  • इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो बसों की टक्कर की घटना सामने आई थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के चारों जोन में बसों की जांच का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पुलिस बसों की सघन चेकिंग करने के साथ शक्ति मोबाइल के जरिए पेट्रोलिंग भी कर रही है। इसी दौरान चंदन नगर क्षेत्र में अहमदाबाद जा रही एक बस के ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को अस्थायी रूप से जब्त किया गया और उसके मूल दस्तावेज सुरक्षित रखे गए। बस संचालक द्वारा दूसरा ड्राइवर भेजे जाने के बाद ही बस को अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे में बस चलाना गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। बस संचालकों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

    राजेश दंडोतिया – एडिशनल डीसीपी

    Share:

  • संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को साथ खिलाना क्यों मुश्किल, चेतेश्वर पुजारा ने बताई टीम इंडिया की रणनीति

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली । न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे पर भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेलने जा रही है, जिसका आगाज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च (Christchurch) में होगा। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा, इस पर चर्चा तेज हो गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved