img-fluid

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान

December 25, 2022

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund (IMF)) ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारत (India) की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी (Economic growth rate 6.8 percent) और वित्त वर्ष 2023-24 में 6.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, आईएमएफ ने कहा कि भारत मुश्किल चुनौतियों का सामना कर रहा है।


आईएमएफ ने देररात अपनी वार्षिक परामर्श रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में मजबूती से आगे बढ़ रही है। कम अनुकूल परिदृश्य और सख्त वित्तीय स्थितियों के मद्देनजर वृद्धि दर मध्यम रहने का अनुमान है। रियल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2022-23 और वित्त वर्ष 2023-24 में क्रमश: 6.8 फीसदी और 6.1 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है।

आईएमएफ के भारतीय मिशन की प्रमुख शोएरी नाडा ने देररात वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि एक निराशाजनक वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत बेहतरीन जगह बना हुआ है। यह अनुमान पहले की तुलना में काफी बेहतर है। हमारे अनुमानों के मुताबिक भारत इस साल और अगले वर्ष वैश्विक वृद्धि में आधा फीसदी योगदान देगा।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसद से घटाकर 6.8 फीसद कर दिया था। हालांकि, फिच सहित कई अन्य रेंटिंग एजेंसियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसद रहने का अनुमान जताया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया फॉगकेयर सर्विस

    Sun Dec 25 , 2022
    -कोहरे से प्रभावित उड़ानों के यात्रियों के लिए एयर इंडिया की नई पहल नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की एयरलाइंस कंपनी (Private sector airlines company) एयर इंडिया (Air India) ने यात्रियों पर कोहरे के कारण आने वाले व्यवधान के प्रभाव को कम करने के लिए ‘फॉगकेयर’ (‘fogcare’) पहल शुरू की है। एयर इंडिया की यह नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved