नई दिल्ली। इस बार आईपीएल (IPL) का सीजन कुछ अलग होने वाला, क्योंकि इसमें दो नई टीमें और शामिल हो जाएंगी। इसके लिए मैगा ऑक्शन होने हैं और इससे पहले इस समय सभी फ्रेंचाइजियां एक ही काम में लगी हैं।
वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के रिटेंशन की समय सीमा नजदीक आने के साथ, फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है जिन्हें वे मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहती हैं। जबकि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अधिकतम 4 खिलाड़ियों रिटेन करने की अनुमति है। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपने पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने की पुष्टि की है। टीम में शेष स्थानों के लिए किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा उस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक देनी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved