img-fluid

IPL 2025: RCB को हराने के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल केएल राहुल, पर्पल कैप पर किसका राज?

April 11, 2025

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल(Star batsman KL Rahul) ने गुरुवार, 11 अप्रैल की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के दम पर राहुल ने दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में डीसी ने आरसीबी को उन्हीं के घर 6 विकेट से पटखनी दी। केएल राहुल इस पारी के बाद आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप की रेस में कूद गए हैं। राहुल इस सीजन जबदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं, इस पारी के बाद उनका औसत 92.50 का हो गया है।


  • केएल राहुल अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाए थे, मगर इसके बावजूद वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में दिल्ली कैपिटल्स के एकमात्र खिलाड़ी हैं। केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में अभी तक खेले तीन मैचों में 169.72 के स्ट्राइक रेट के साथ 185 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में 8वें पायदान पर हैं। वहीं विराट कोहली 186 रनों के साथ 6ठे नंबर पर हैं।

    ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन सबसे आगे चल रहे हैं, उनके नाम 5 मैचों में 288 रन दर्ज हैं। वहीं टॉप-5 में दो भारतीय -साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव- शामिल हैं।

    आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

    प्लेयर मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
    निकोलस पूरन 5 288 72 225 25 24
    साई सुदर्शन 5 273 54.6 151.67 24 12
    मिशेल मार्श 5 265 53 180.27 28 15
    जोस बटलर 5 202 50.5 162.9 19 9
    सूर्यकुमार यादव 5 199 49.75 150.76 20 8
    विराट कोहली 5 186 46.5 145.31 16 8
    रजत पाटीदार 5 186 37.2 161.74 17 9
    केएल राहुल 3 185 92.5 169.72 15 10
    अजिंक्य रहाणे 5 184 36.8 160 17 12
    संजू सैमसन 5 178 35.6 150.85 20 7

    वहीं बात पर्पल कैप की करें तो सीजन की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि कई खिलाड़ी उन्हें लगातार टक्कर दे रहे हैं, मगर अभी तक उनसे यह कैप को ज्यादा देर तक छीन नहीं पाया है। नूर अहमद के नाम आईपीएल 2025 में सबसे अधिक 11 विकेट हैं। टॉप-10 गेंदबाजों की इस लिस्ट में 7 भारतीय शामिल है।

    आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

    प्लेयर मैच विकेट औसत
    नूर अहमद 5 11 13.64
    रविश्रीनिवासन साई किशोर 5 10 13.3
    मोहम्मद सिराज 5 10 15.4
    खलील अहमद 5 10 16.5
    हार्दिक पंड्या 4 10 12
    मिचेल स्टार्क 4 9 15.44
    शार्दुल ठाकुर 5 9 20.44
    कुलदीप यादव 4 8 11.12
    प्रसीद कृष्ण 5 8 16.75
    जोश हेज़लवुड 5 8 20.38

    Share:

  • चीन-अमेरिका में बढ़ी तनातनी के कारण सोने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम गोल्ड 92000 के पार

    Fri Apr 11 , 2025
    नई दिल्ली. एक ओर जहां अमेरिका और चीन में जारी टैरिफ वॉर (US-China Tariff War) से हलचल मची है, तो वहीं दो आर्थिक शक्तियों के बीच तनातनी के बीच सोने की कीमत (Gold Rate) अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (commodity Exchange) पर सोना (gold) पहली बार 92,000 प्रति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved