img-fluid

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 175 रनों का टारगेट, रहाणे ने खेली अर्धशतकीय पारी

March 22, 2025

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए हैं। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जहां 56 रनों की पारी खेली तो वहीं सुनील नारायण के बल्ले से 44 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने तीन जबकि जोश हेजलवुड ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Mar 23 , 2025
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 06.16, ऋतु – शिशिर   चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी, रविवार, 23 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि-  आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved