img-fluid

IPL 2025: इस दिन शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, 65 दिन में खेले जाएंगे 74 मुकाबले…

March 14, 2025

नई दिल्ली। बस चंद द‍िन और इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2025 का आगाज हो जाएगा. ऐसे में इस बड़े टी20 टूर्नामेंट (Major T20 tournaments) को लेकर कई सवाल फैन्स के मन में होंगे, जैसे- इस टूर्नामेंट में कितने मैच होंगे और किस वेन्यू पर खेले जाएंगे… इस बार कितने डबल हेडर देखने को मिलेंगे… साथ ही टूर्नामेंट में होने वाले सभी मुकाबलों की टाइमिंग क्या होगी? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब…


  • वैसे यह टूर्नामेंट 65 दिनों तक खेला जाएगा और इसमें कुल 74 मुकाबले होंगे. आईपीएल 2024 का ख‍िताब कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीता था. वैसे आईपीएल का ख‍िताब जीतने वाली टीमों में मुंबई इंड‍ियंस और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं.

    कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2025?
    आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा, वहीं फाइनल मैच 25 मई को होगा. इस बार टूर्नामेंट के प्लेऑफ मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में होंगे. क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा. जबकि क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में होगा.

    IPL के ओपनिंग मैच में क‍िसकी भ‍िड़ंत?
    IPL 2025 सीजन का ओपनिंग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा.

    IPL की 10 टीमों के बीच कितने मुकाबले होंगे?
    पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे.

    IPL के सभी मैचों की टाइमिंग क्या होगी?
    आईपीएल के 62 मुकाबले शाम के समय ही खेले जाएंगे. जबकि 12 मैच दोपहर समय में होंगे. भारतीय समयानुसार दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जाएंगे. जबकि शाम के मुकाबले 7.30 बजे से शुरू होंगे.

    IPL में इस बार होंगे 12 डबल हेडर मुकाबले
    इस बार आईपीएल 2025 सीजन में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे. यह सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को ही होंगे. आईपीएल में डबल हेडर का मतलब एक दिन में दो मुकाबले से होता है. डबल हेडर के दिन फैन्स को रोमांच का डबल डोज मिलता है.

    IPL 2025 का ओपनिंग मैच शनिवार (22 मार्च) को होगा. अगले दिन रविवार को पहला डबल हेडर देखने को मिलेगा. इस दौरान दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी. जबकि शाम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होना है.

    आईपीएल 2025 का फुल शेड्यूल
    1. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    2. सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, हैदराबाद
    3. चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 23 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    4. दिल्ली कैपिटल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, शाम 7:30 बजे, विशाखापत्तनम
    5. गुजरात टाइटन्स Vs पंजाब किंग्स, 25 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    6. राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 26 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
    7. सनराइजर्स हैदराबाद Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 मार्च, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    8. चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 28 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    9. गुजरात टाइटन्स Vs मुंबई इंडियंस, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    10. दिल्ली कैपिटल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम
    11. राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
    12. मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    13. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs पंजाब किंग्स, 1 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs गुजरात टाइटन्स, 2 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    15. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 3 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    16. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs मुंबई इंडियंस, 4 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    17. चेन्नई सुपर किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई
    18. पंजाब किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 5 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    19. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 6 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
    20. सनराइजर्स हैदराबाद Vs गुजरात टाइटन्स, 6 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    21. मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 7 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    22. पंजाब किंग्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 8 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    23. गुजरात टाइटन्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    24. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs दिल्ली कैपिटल्स, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    25. चेन्नई सुपर किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    26. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs गुजरात टाइटन्स, 12 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, लखनऊ
    27. सनराइजर्स हैदराबाद Vs पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    28. राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 13 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, जयपुर
    29. दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियंस, 13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    30. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    31. पंजाब किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    32. दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    33. मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    34. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs पंजाब किंग्स, 18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    35. गुजरात टाइटन्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
    36. राजस्थान रॉयल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    37. पंजाब किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 20 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
    38. मुंबई इंडियंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    39. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs गुजरात टाइटन्स, 21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    40. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    41. सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    42. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs राजस्थान रॉयल्स, 24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    43. चेन्नई सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    44. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs पंजाब किंग्स, 26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    45. मुंबई इंडियंस Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई
    46. दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    47. राजस्थान रॉयल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    48. दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    49. चेन्नई सुपर किंग्स Vs पंजाब किंग्स, 30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    50. राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस, 1 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    51. गुजरात टाइटन्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    52. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 3 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    53. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 4 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
    54. पंजाब किंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 4 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
    55. सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    56. मुंबई इंडियंस Vs गुजरात टाइटन्स, 6 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    57. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 7 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    58. पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 8 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
    59. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 9 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    60. सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 10 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    61. पंजाब किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 11 मई, दोपहर 3:30 बजे, धर्मशाला
    62. दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 11 मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
    63. चेन्नई सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 12 मई, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
    64. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 13 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    65. गुजरात टाइटन्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 14 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
    66. मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 15 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
    67. राजस्थान रॉयल्स Vs पंजाब किंग्स, 16 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
    68. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 17 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
    69. गुजरात टाइटंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 18 मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
    70. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 18 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
    71. क्वालिफायर 1, 20 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    72. एलिमिनेटर, 21 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
    73. क्वालिफायर 2, 23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
    74. फाइनल, 25 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, यहां सक्रिय 76 आतंकवादियों में 59 पाकिस्तानी...

    Fri Mar 14 , 2025
    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen.), जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) और लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba.) के 59 विदेशी आतंकवादियों सहित कुल 76 आतंकवादी सक्रिय हैं। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आंकड़े जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या में भारी गिरावट दर्शाते हैं, जहां 2024 में इसी अवधि में कुल 91 आतंकवादी सक्रिय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved