img-fluid

IPL 2026 Final का क्रेज! फ्लाइट-होटल किराया हुआ आसमान पार

May 29, 2026

डेस्क: आईपीएल 2026 का फाइनल जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट फैंस का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया है. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी उत्साह का असर अब फ्लाइट टिकट और होटल की कीमतों पर भी साफ नजर आने लगा है.


  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फाइनल में पहुंचने के बाद सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा है. आरसीबी के हजारों फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचना चाहते हैं. ऐसे में एयर टिकट की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसकी वजह से किराए में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. कई रूट्स पर फ्लाइट टिकट सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने तक पहुंच गए हैं. खासकर मैच से एक-दो दिन पहले की फ्लाइट्स तेजी से फुल हो रही हैं. ट्रैवल कंपनियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में किराया और बढ़ सकता है.

    सिर्फ फ्लाइट ही नहीं, अहमदाबाद के होटल्स में भी भारी बुकिंग देखने को मिल रही है. क्रिकेट फैंस पहले से ही होटल रूम रिजर्व कर रहे हैं ताकि मैच के समय उन्हें परेशानी न हो. इसका सीधा असर होटल किराए पर पड़ा है. स्टेडियम के आसपास मौजूद कई होटल्स में कमरे लगभग भर चुके हैं. वहीं, कुछ होटल्स ने मांग बढ़ने के चलते अपने रेट बढ़ा दिए हैं. बजट होटल से लेकर लग्जरी होटल तक, हर कैटेगरी में कीमतें ऊपर गई हैं.

    Share:

  • दिल्ली में अभी नहीं मिलेगी Chivas Regal और Absolut Vodka, ये है वजह

    Fri May 29 , 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में चिवास रीगल (Chivas Regal) और एब्सोल्यूट वोदका (Absolut vodka) जैसी प्रीमियम शराब के शौकीनों का इंतजार और लंबा हो गया है. एक भारतीय अदालत ने शुक्रवार को फ्रांसीसी शराब कंपनी पेर्नोड रिकार्ड (Pernod Ricard) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दिल्ली में दोबारा शराब बेचने की अनुमति मांगी गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved