img-fluid

IPL 2026: संजू की सेंचुरी की बदौलत CSK ने खोला जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

April 12, 2026

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मैच में सीएसके ने 23 रनों से जीत हासिल की और इस जीत से उनके इस सीजन लगातार 3 मैचों की हार का सिलसिला भी टूट गया. इस मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने केवल 52 गेंदों पर शतक (Century) जड़ा. ये इस सीजन का पहला आईपीएल शतक है और संजू के करियर का चौथा शतक था.

इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. सीएसके ने संजू और म्हात्रे की शानदार पारी के दम पर 212 रन बनाए थे. वहीं, इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स 189 रनों पर सिमट गई. ये दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है.


  • ऐसे चली दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग
    213 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक ठाक रही. केएल राहुल और निसंका ने आतिशी बल्लेबाजी की और 5 ओवर में ही 61 रन जड़ दिए. लेकिन इसी स्कोर पर केएल राहुल अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद पथुम निसंका भी अगले ही ओवर में चलते बने. इसके बाद दिल्ली की पारी तब लड़खड़ा गई जब 7वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल 66 के स्कोर पर ही आउट हो गए.

    इसके बाद समीर रिजवी भी सस्ते में निपटे. फिर डेविड मिलर और स्टब्स के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. लेकिन मिलर भी 17 रन बनाकर आउट हो गए. आखिरकार आशुतोष शर्मा और स्टब्स ने मोर्चा संभाला. लेकिन 15वें ओवर में आशुतोष अपना विकेट गंवा बैठे. आशुतोष ने 19 रन बनाए. स्टब्स ने 60 रनों की पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. दिल्ली की टीम 189 रनों पर सिमट गई.

    ऐसे चली सीएसके की बैटिंग
    पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके की पारी का आगाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने किया. इस मैच में संजू एक अलग ही लय में दिखे. उन्होंने पहली ही गेंद से आक्रमण किया. हालांकि, इसी बीच 62 के स्कोर पर ऋतुराज अपना विकेट गंवा बैठे. ऋतुराज के बल्ले से केवल 15 रन आए. लेकिन संजू ने मोर्चा संभाले रखा और तूफानी फिफ्टी जड़ी. आयुष म्हात्रे ने उनका बखूबी साथ दिया. 11वें ओवर ही सीएसके 100 का आंकड़ा पार कर गई.

    इसके बाद संजू ने म्हात्रे के साथ शतकीय साझेदारी की. और संजू ने केवल 52 गेंदों में इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया. वहीं, म्हात्रे ने भी फिफ्टी लगाई. लेकिन वो रिटायर्ड आउट हो गए. इसके बाद शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला. लेकिन संजू आखिरी गेंद तक टिके रहे और उन्होंने 56 गेंद में 115 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में संजू ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए.

    इस मुकाबले के बाद अगर अंक तालिका पर नजर डालें तो राजस्थान की टीम 4 मैच में 4 जीत के साथ टॉप पर है. वहीं, पंजाब 4 मैच में 7 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और आरसीबी 3 में 2 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है. दिल्ली 4 में 2 जीत के साथ चौथे नंबर पर जरूर है. लेकिन दिल्ली की ये लगातार दूसरी हार है. वहीं, सीएसके अब अंक तालिका में सबसे फिसड्डी नहीं रही. बल्कि वो इस जीत के साथ एक पायदान ऊपर चढकर 9वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, केकेआर अब 4 में केवल 1 अंकों के साथ 10वें यानी आखिरी नंबर पर है.

    Share:

  • होर्मुज में बढ़ा खतरा, ईरान अपनी ही बिछाई समुद्री बारूदी सुरंगें हटाने में नाकाम, वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्‍ली । वॉशिंगटन (Washington) से आई रिपोर्ट के अनुसार ईरान (Iran) होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों का न तो ठीक से पता लगा पा रहा है और न ही उन्हें तेजी से हटाने में सक्षम है। यह खुलासा एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved