img-fluid

IPL 2026: विराट ने मैच जीतने के बाद फ्लाइंग किस दी… अनुष्का ने भी ऐसे ही दिया जवाब

March 29, 2026

बेंगलुरु। विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर खेल रहे हों और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उनकी हौसलाअफजाई के लिए स्टैंड्स में हों, ऐसा पिछले कई सालों में बहुत कम हुआ है। हालांकि, आईपीएल 2026 के पहले मैच में दोनों साथ में दिखे। विराट कोहली आरसीबी (RCB) के लिए मैच खेल रहे थे, जबकि अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में टीम और अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थी। ऐसे में क्यूट मोमेंट तो फिर बनना ही था। विराट कोहली ने मैच फिनिश (Match finish.) करने के बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी, जबकि अनुष्का ने भी पलटकर ऐसा ही जवाब दिया।


  • दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को जीत मिली और विराट कोहली नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर मैच खत्म करने के बाद लौट रहे थे। कैमरा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर लगा था। विराट कोहली ने सबसे पहले तो अंपायर और विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और फिर अनुष्का शर्मा की ओर बल्ला किया और फिर फ्लाइंग किस भी दिया। अनुष्का शर्मा ने भी जवाब में विराट को फ्लाइंग किस दिया। ये क्यूट मोमेंट अब वायरल हो रहा है।

    विराट कोहली की बात करें तो वे काफी समय के बाद मैदान पर लौटे, लेकिन फिर भी दमदार पारी उन्होंने खेली, जैसे कि वे लगातार क्रिकेट खेलते आ रहे हों। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। विराट कोहली ने अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद ही पवेलियन में वापसी की और वे नाबाद रहे। उनको दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार का साथ मिला। दूसरे छोर से खूब पिटाई हो रही थी। ऐसे में विराट कोहली का काम सिर्फ एक छोर को संभालना और सामने वाले बल्लेबाज को स्ट्राइक देना था। उन्होंने ऐसा ही किया।

    Share:

  • बजरंगबली की कृपा पाने से पहले सावधान रहें महिलाएं हनुमान जयंती पर ये नियम भूलकर भी न तोड़ें

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली: हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) का पर्व भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और पावन अवसर माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पूरी आस्था (faith) और भक्ति के साथ बजरंगबली(Bajrangbali) की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान (Rituals and Procedures)से पूजा करने पर जीवन के बड़े से बड़े संकट (problems) दूर हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved