img-fluid

आईपीएल- 39 साल के दो उम्रदराज वही कर रहे हैं, जो हमें पसंदः शेन वॉटसन

September 14, 2020

दुबईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में क्रिकेट को दो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन पर सभी का फोकस है। दोनों ही खिलाड़ी 39 की उम्र पार कर चुके हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान हैं और वॉटसन भी सीएसके की ओर से खेलते हैं। शेन वॉटसन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे धोनी के साथ नेट प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा- ‘‘39 साल दो उम्रदराज खिलाड़ी वही कर रहे हैं, जो हमें पसंद है।’’

39 साल की उम्र का व्यक्ति युवक ही कहलता है, लेकिन क्रिकेट में 39 साल का व्यक्ति रिटायर हो जाता है और ऐसे में उसे उम्रदराज वाला पड़ाव कहा जाता है। इसीलिए उन्होंने अपने हमउम्र धोनी के साथ अपनी प्रैक्टिस के लमहों का वीडियो ट्वीट किया है और दोनों को उम्रदराज बताया है।

Share:

  • कांग्रेस न्याय प्रक्रिया को जाति-भाषा-लिंग के आधार पर प्रभावित करना चाहती हैः सुशील मोदी

    Mon Sep 14 , 2020
    पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु और मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्तता की अभियुक्त रिया चक्रवर्ती को बेकसूर बता कर बिहार की जनता और सुशांत के लाखों प्रशंसकों का अपमान किया। चौधरी का यह बयान न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved