
दुबईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में क्रिकेट को दो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन पर सभी का फोकस है। दोनों ही खिलाड़ी 39 की उम्र पार कर चुके हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान हैं और वॉटसन भी सीएसके की ओर से खेलते हैं। शेन वॉटसन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे धोनी के साथ नेट प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा- ‘‘39 साल दो उम्रदराज खिलाड़ी वही कर रहे हैं, जो हमें पसंद है।’’
39 साल की उम्र का व्यक्ति युवक ही कहलता है, लेकिन क्रिकेट में 39 साल का व्यक्ति रिटायर हो जाता है और ऐसे में उसे उम्रदराज वाला पड़ाव कहा जाता है। इसीलिए उन्होंने अपने हमउम्र धोनी के साथ अपनी प्रैक्टिस के लमहों का वीडियो ट्वीट किया है और दोनों को उम्रदराज बताया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved