
भोपाल। विधानसभा चुनाव (Assembely election) से पहले मप्र शासन (MP Govt) ने भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी विपिन कुमार माहेश्वरी (IPS Vipin Kumar Mahesshwari) को पदोन्नति देकर महानिदेशक (DG) के वेतनमान दिया है, गृह विभाग ने आज आदेश जारी किया है। पदोन्नति के बाद भी स्पेशल DG के रूप में उनके पास वही प्रभार रहेंगे जो उनके पास पहले ADG के प्रभार में थे। विपिन कुमार माहेश्वरी भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बेच के वरिष्ठ IPS अधिकारी है।

स्पेशल डीजी बनाकर दी पदस्थापना
IPS विपिन कुमार माहेश्वरी इस समय पुलिस मुख्यालय भोपाल में ADGP STF के पद पर पदस्थ है और उनपर ADGP दूरसंचार क अतिरिक्त प्रभार है, शासन ने उन्हें इन्हीं जिम्मेदारियों के साथ स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत किया है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved