img-fluid

अमेरिका से जंग की आहट के बीच ईरान में बड़ा फेरबदल

February 22, 2026

तेहरान। अमेरिका से युद्ध की आशंकाएं तेज होने पर ईरान ने तत्कालिक रूप से बड़ा फेरबदल किया है। अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी को सभी प्रमुख अधिकार सौंप दिए हैं। उन्होंने यह फैसला तब किया है, जब ईरान ने जंग की आहट को भांपकर अमेरिका और इज़राइल के साथ संभावित युद्ध की तैयारी करने में जुट गया है।

ईरानी एनएसए लारिजानी अब बेहद ताकतवर हो गए हैं। उनके हाथ में जंग से जुड़े प्रमुख फैसले लेने के अधिकार तक आ गए हैं। वह अब प्रभावी रूप से प्रमुख सुरक्षा, सैन्य और कूटनीतिक अभियानों का संचालन कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को किनारे कर दिया गया है। अपने इस फैसले के साथ खामेनेई ने व्यापक आकस्मिक योजना का आदेश दिया है, जिसमें कई स्तरों पर उत्तराधिकार की व्यवस्था शामिल है।


  • ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने राष्ट्रपति पेजेश्कियान को अपने इस फैसले से सत्ता की पकड़ से दूर कर दिया है। मतलब साफ है कि अगर ईरान के शीर्ष नेता खुद खामेनेई सहित अन्य मारे जाते हैं तो ईरान ने अपनी सेना को उच्च सतर्कता पर रखा है, मिसाइल सिस्टम को रणनीतिक स्थानों पर स्थानांतरित किया है। तेजी से सैन्य अभ्यास किए गए हैं और युद्धकाल में अशांति दबाने के लिए घरेलू सुरक्षा बलों को तैयार किया है। यह जानकारी मुख्य रूप से न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें ईरानी अधिकारियों और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के सदस्यों के हवाले से बताया गया है कि खामेनेई ने लारिजानी को देश की कमान सौंप दी है।

    ईरान ने अमेरिकी हमले की आशंका के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। शनिवार को ईरान ने सय्याद-3जी मिसाइल का परीक्षण इसी क्षेत्र में करके अमेरिकी खेमे में खलबली मचा दी है। अब लारिजानी के हाथों में कमान दे दी है। फिलहाल लारिजानी ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव हैं और विरोध प्रदर्शनों को कुचलने, परमाणु वार्ता, रूस-कतर-ओमान जैसे सहयोगियों से संपर्क तथा युद्धकालीन योजनाओं का प्रबंधन कर रहे हैं। ईरान अमेरिकी हमलों की आशंका में अपने मिसाइल बेस मजबूत कर रहा है। वह होर्मुज जलडमरूमध्य में अभ्यास कर रहा है और उत्तराधिकार की कई परतें तैयार की हैं। ताकि किसी भी स्थिति में ईरान का शासन टिका रहे।

    Share:

  • शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट

    Sun Feb 22 , 2026
    पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें रविवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, शरद पवार को माइल्ड डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बता दें कि शरद पवार इस समय 85 साल के हैं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved