img-fluid

IRCTC ने बदले टिकट बुकिंग के नियम! बस करें ये काम और पाएं जबरदस्त फायदा, ये रहा तरीका

October 03, 2021

नई दिल्ली: अगर आप भी रेल से सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से टिकट बुक करने वालों के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है. अब आप अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card Link With IRCTC) को आईआरसीटीसी (IRCTC New Rule) से लिंक कर फायदा पा सकते हैं. आइए जानते हैं नए नियम के बारे में.

अब बदल गए टिकट बुकिंग के नियम
दरअसल, अब तक आईआरसीटीसी अकाउंट (IRCTC Account) से एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता था, लेकिन अब आधार को अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करके एक महीने में 6 की जगह 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं. आपको बता दें कि IRCTC अकाउंट से आधार को लिंक करना आसान है.

ऐसे करें आधार से लिंक
1. इसके लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं.
2. अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लें.
3. अब होम पेज पर दिख रहे ‘ My Account section’ पर जाकर ‘Aadhaar KYC’ पर क्लिक करें.
4. इसके बाद अगले पेज पर अपना आधार नंबर डालें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें.
5. अब आपके Aadhaar Card के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इस ओटीपी को दर्ज करें और वैरिफिकेशन करें.
6. आधार से संबंधित जानकारी देखने के बाद नीचे लिखे ‘Verify’ पर क्लिक करें.
7. इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा कि KYC डिटेल को सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया गया है.

प्रोफाइल का आधार से वैरिफाई होना जरूरी
टिकट बुक करने के लिए एक पैसेंजर का प्रोफाइल आधार से वैरिफाई होना बहुत जरूरी है. मास्टर लिस्ट के अंतर्गत ‘My Profile’ टैब में दिया गया है. टिकट बुकिंग से पहले यहां पैसेंजर का नाम और आधार कार्ड डिटेल देकर मास्टर लिस्ट को अपडेट कर लें.

Share:

  • ताइवान को डराने के लिए चीन की नई चाल, 39 लड़ाकू विमान भेजे; बन गए ऐसे हालात

    Sun Oct 3 , 2021
    नई दिल्ली: अपनी विस्तारवादी नीति पर धीरे-धीरे दुनिया में अपनी पैठ बढ़ा रहे चीन (China) ने एक बार फिर ताइवान (Taiwan) की संप्रभुता का उल्लंघन किया है. नापाक मंसूबों को पूरा करने की फिराक में लगे ड्रैगन ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए ताइवान (Taiwan) की ओर 39 लड़ाकू विमान (Jet […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved