img-fluid

आईएसएल-7 : बॉक्सिंग डे पर ईस्ट बंगाल के कोच फॉलर पहली जीत को लेकर आश्वस्त

December 26, 2020

गोवा। एसी ईस्ट बंगाल हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं और अब शनिवार को उसे यहां तिलक मैदान पर पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी की चुनौती का सामना करना है।

सातवें सीजन में छह मैचों के बाद भी ईस्ट बंगाल के खाते में अब तक एक भी जीत नहीं आई है। लीग की नई टीम ने अपने पहले सीजन में अब तक सबसे कम तीन गोल किए हैं और संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 11 गोल खाएं हैं। टीम ने जो तीन गोल किए हैं, उनमें से दो गोल तो जैक्स मगोमा ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ दागे हैं। हालांकि, टीम ने अपने पिछले कुछ मैचों से अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। 

हैदराबाद के खिलाफ टीम की किस्मत उसके साथ नहीं थी जबकि केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ उसे अंक बांटना पड़ा था। फॉलर ने अब जोर देकर कहा है कि उनके खिलाड़ियों ने उस निराशा को पीछे छोड़ दिया है। फॉलर ने कहा, हमें जो मनोबल मिला है, वह अच्छा है। कई बार हम दुर्भाग्यपूर्ण रहे हैं। यह पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप अंतिम समय में गोल खा रहे हैं। लेकिन हमने वास्तव में अच्छा खेला और कई मौके बनाए। हम मैच को अच्छे तरीके से जीत सकते थे। लेकिन यही फुटबाल है।” 

 फॉलर ने कहा कि उनके खिलाड़ी प्रेरणा के मामले में कम नहीं थे और उन्हें उम्मीद है कि सुधार के बाद परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने कहा, “किसी भी खिलाड़ी को प्रेरित होने में मुश्किल नहीं होना चाहिए। यह एक ऐसा काम है जिसे हम सभी करना पसंद करते हैं। हम खेलते हैं क्योंकि हम इससे प्यार करते हैं। यही तो प्रेरणा है। हम ज्यादा दूर नहीं हैं। चीजें बदल रही है और उम्मीद है कि यह जल्द होगा।”

चेन्नइयन की हालत भी ज्यादा सही नहीं है। टीम ने लीग में अब तक केवल पांच ही गोल किए हैं। इनमें से दो गोल ओपन प्ले से आए हैं। हालांकि एफसी गोवा के खिलाफ मिली जीत से उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। कोच कसाबा लाजलो जानते हैं कि उनके अगले कुछ मैच यह तय करेंगे कि किस तरह से गति बदलती है। 

 लाजलो ने कहा, “अगर आप दावेदार हैं तो भी बहुत दबाव है। अगर आप दो मैच जीतते हैं, तो आप तालिका में शीर्ष पर जाते हैं और अगर आप दो मैच हारते हैं, तो आप नीचे गिरते हैं। यह हमारे लिए कठिन मैच होगा। वे एक नई टीम हैं, लेकिन उन्होंने अच्छी तरह से खुद को ढ़ाला है। हमें बहुत अच्छे से खुद को ध्यान केंद्रित करना होगा।”

Share:

  • इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का निधन

    Sat Dec 26 , 2020
    लंदन। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का 75 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को ट्विटर के जरिये उक्त जानकारी दी।  जैकमैन गले के कैंसर से पीड़ित थे। उनके गले से घातक ट्यूमर को हटाने के लिए दो ऑपरेशन हुए थे। जैकमैन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved