img-fluid

ISSF विश्व कप : अर्जुन बाबुता ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीता स्वर्ण

July 12, 2022

चांगवोन। युवा भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता (Indian shooter Arjun Babuta) ने सोमवार को यहां चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF World Cup) में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा (10m air rifle event) में स्वर्ण पदक जीता।

स्वर्ण पदक मुकाबले में अर्जुन ने एकतरफा मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता अमेरिका के लुकास कोजेनिस्की को 17-9 से हराया।


सीनियर टीम के लिए यह अर्जुन का पहला स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने अज़रबैजान के गबाला में 2016 जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पर निशाना साधा था।

पंजाब के 23 वर्षीय अर्जुन, जो 2016 से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने पहले रैंकिंग दौर में 261.1 अंकों के साथ स्वर्ण पदक के लिए क्वालीफाई करने के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया था। कोजेनिस्की ने 260.4 का स्कोर किया और उनके साथ शामिल हो गए जबकि क्वालीफिकेशन लीडर इस्राइल के सर्गेई रिक्टर ने 259.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

दूसरे भारतीय पार्थ मखीजा, जिन्होंने रविवार को शानदार प्रदर्शन के बाद पांचवें स्थान पर रैंकिंग स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया, 258.1 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे।

बता दें कि नए राष्ट्रीय विदेशी राइफल कोच थॉमस फार्निक के नेतृत्व में यह भारत का पहला पदक था। फार्निक को चांगवोन विश्व कप से ठीक पहले नियुक्त किया गया था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • कॉमनवेल्थ गेम्सः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा, हरमनप्रीत करेंगी अगुवाई

    Tue Jul 12 , 2022
    दिल्ली। इस वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games year 2022) में क्रिकेट के छोटे प्रारूप टी20 (short format of cricket t20) को भी स्थान मिला है। हालांकि क्रिकेट को भी सिर्फ महिला खिलाड़ियों के लिए ही अनुमति मिली। इस गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved