उज्जैन । इस वर्ष जिले में अभी तक औसत 75.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 22 जून की प्रात: तक घट्टिया तहसील में 8 मिमी, खाचरौद में 2 और बड़नगर तहसील में 6 मिमी वर्षा हुई है। जिले में अभी तक उज्जैन तहसील में 58 मिमी, घट्टिया में 40, खाचरौद में 90, नागदा में 134, बड़नगर में 59, महिदपुर में 92, झारड़ा में 88 और तराना तहसील में 45 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 63 मिमी, घट्टिया में 76, खाचरौद में 56, नागदा में 59, बड़नगर में 61, महिदपुर में 69, और तराना तहसील में 183 मिमी वर्षा हुई थी। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 81 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved