img-fluid

घर में बम रख दिया हूं…ऑस्ट्रेलियाई PM को मिली धमकी, सरकारी आवास छोड़ बाहर निकले

February 24, 2026

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ (Australian Prime Minister Anthony Albanese)  को कैनबरा स्थित पीएम के सरकारी आवास (PM’s official residence) से देर रात बाहर निकाला गया. दरअसल, एक फोन से पीएम आवास में बम लगाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कैनबरा की पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने धमकी के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया है. जांच की टीम प्रधानमंत्री के आवास पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

पीएम आवास को बम से उड़ाने की यह धमकी ऐसे वक्त में मिली है, जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का ऑस्ट्रेलिया दौरा होने वाला है. एसबीएस न्यूज के मुताबिक स्थानीय पुलिस को पीएम आवास में बम प्लांट की सूचना सामने आई, जिसके बाद तुरंत प्रधानमंत्री अल्बनीज को वहां से रेस्क्यू किया गया. पुलिस ने पीएम को आवास से हटाकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया.


  • 2025 में जान से मारने की धमकी मिली थी
    मार्च 2025 में अल्बनीज को जान से मारने की धमकी दी गई थी. ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने इस मामले में 36 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था. धमकी देने वाले शख्स के बारे में पुलिस का कहना था कि वो नशे का सेवन करता था, जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वहीं इस महीने की शुरुआत में पीएम आवास से कुछ दूर पर एक हमला हुआ था. इस हमले के मामले में भी पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था.

    ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं कनाडा के पीएम
    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले हैं. यहां पर वे प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलेंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे. ऑस्ट्रेलिया कनाडा के साथ ऊर्जा को लेकर समझौता कर सकता है. कार्नी का यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

    Share:

  • Mohan Cabinet Opens the Box, Approves the Continuation of These Five Schemes for the Next Five Years

    Tue Feb 24 , 2026
    Bhopal: The Dr. Mohan Government of Madhya Pradesh has taken a major decision. The Mohan Cabinet has opened the box of gifts for farmers. A significant gift has been given in the Farmer Welfare Year. Five projects worth Rs. 10,520 crore have been approved for continuation for the next five years. Chief Minister Dr. Mohan […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved