मुंबई। मनोज बाजपेयी फिल्म जुगनुमा (Firefly) का बीती शाम मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग थी और इस दौरान कई सेलेब्स और मनोज के दोस्त आए। मनोज (Manoj) ने सभी के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए, लेकिन तभी अनुराग कश्यप, जयदीप अहलावत, विजय वर्मा ने कुछ ऐसा किया कि मनोज भी हैरान हो गए और ये मोमेंट पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए।
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को सब काफी पसंद कर रहे हैं और प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि सब के सब पूरे टैलेंट वाले हैं। सभी ग्रेट एक्टर्स। हमें इन्हें प्रमोट करना चाहिए। एक ने लिखा कि एक ही फ्रे में सभी टैलेंटेड एक्टर्स। वहीं एक ने लिखा कि ऐसा ही होना चाहिए। मनोज भारत के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं।
मनोज और अनुराग का बॉन्ड
बता दें कि मनोज और अनुराग के बीच काफी सालों की दोस्ती है। दोनों ने पहली बार साथ में फिल्म सत्या में काम किया था जिसमें मनोज एक्टर थे और अनुराग उसके राइटर। इसके बाद दोनों ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में साथ काम किया। दोनों के बीच पिछले साल भैया जी की रिलीज के दौरान अनबन की खबरें भी आईं, लेकिन मनोज ने इन सबको बकवास बताया था।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज ने दोनों के कनेक्शन को लेकर कहा था कि उन्हें और अनुराग दोनों को गुस्सा बहुत आता है, लेकिन वह प्रैक्टिकली कंट्रोल कर लेते हैं। वह बोले थे, अनुराग अपने कन्विक्शन के जरिए खड़े हैं। उन्होंने इस प्रोसेस में कई दुश्मन भी बना लिए हैं। मैं उनसे ज्यादा प्रैक्टिल हूं।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved