img-fluid

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की तरह जेल में… तिहाड़ में राजपाल यादव को दिखी ये कमी

February 19, 2026

मुंबई: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली और वो सलाखों के पीछे से बाहर आए. चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने हाई कोर्ट का शुक्रिया भी अदा किया था. अब उन्होंने जेल के सिस्टम में सुधार को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने एक अजीब डिमांड भी कर डाली. उन्होंने कहा जेल में अलग से स्मोकिंग एरिया बनाने की बात कही.

अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे राजपाल यादव ने कहा, “जेल में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों की तरह ही सिगरेट पीने के लिए एक खास जगह तय होनी चाहिए.” उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि जेल सिस्टम को रीफॉर्म पर फोकस करना चाहिए न कि सिर्फ सजा देने पर.


  • राजपाल यादव ने कहा, “मेरी हाथ जोकर विनती है. हमारे देश में हमें नहीं मालूम कौन अपराधी है और कौन बेगुनाह. जेले भी आज के दौर के हिसाब से अपग्रेड होनी चाहिए. कई कैदी हैं, जिन्हें सजा हो चुकी है, उनका 10 साल से आचरण देखा जा रहा है, व्यवहार देखा जा रहा है. किसी से एक बार कोई गलती हो गई और वो पेशेवर (अपराधी) नहीं है.” वो कहते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति में भी तीन लाइफ लाइन मिलती हैं, तो इनको भी एक लाइफ लाइन दो. हो सकता है ये लोग देश की ताकत बनें. और न बदले तो फिर उनको जेल में डाल दो.

    राजपाल यादव ने ये भी कहा कि वो अगले दो दिनों तक मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके परिवार में शादी है. उन्होंने कहा कि लीगल मामले से जुड़े सवालों के जवाब उनके वकील देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वो भारतीय नागरिक रहेंगे और अपने गांव के ही वोटर रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल पैसे कमाने पर फोकस रखना चाहता हूं न कि सहानुभूति मांगने पर.

    Share:

  • टॉम कूपर का दावा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायु सेना ने पाक परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया

    Thu Feb 19 , 2026
    नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच हालिया तनाव को लेकर एविएशन इतिहासकार टॉम कूपर (Tom Cooper) ने सनसनीखेज दावा किया है। उनके अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Vermilion)  के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) ने पाकिस्तान के किराना हिल्स स्थित एक परमाणु-संबंधित सुविधा पर हमला किया। कूपर का कहना है कि आधिकारिक इनकार के बावजूद उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved