img-fluid

जयपुर: पहली कोशिश में नहीं उतर पाई एयर इंडिया की फ्लाइट

February 05, 2026

जयपुर: देश में हाल के दिनों में विमान लैंडिंग से जुड़ी घटनाओं ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. खास तौर पर महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर हुए हाई प्रोफाइल चार्टर्ड प्लेन क्रैश के बाद हर छोटी-बड़ी एविएशन घटना पर लोगों की नजर टिक गई है. जयपुर एयरपोर्ट पर भी एक बार फिर ऐसा पल आया, जब मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर पाई. हालांकि पायलट की सूझबूझ और तय सुरक्षा प्रक्रियाओं के चलते बड़ा हादसा टल गया और दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतार लिया गया.

जयपुर एयरपोर्ट पर यह घटना उस वक्त हुई, जब पहले से ही देश में एविएशन सेफ्टी को लेकर माहौल संवेदनशील बना हुआ है. बारामती में हुए हादसे में जहां पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, वहीं जयपुर में सामने आई इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि लैंडिंग के दौरान सतर्कता और तकनीकी जांच कितनी अहम है.


  • जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2781 मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हुई थी. दोपहर करीब 1:10 बजे पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का पहला प्रयास किया. विमान ने रनवे को टच भी किया, लेकिन अप्रोच अनस्टेबल होने के कारण पायलट ने तुरंत गो-अराउंड का फैसला लिया. रनवे टचडाउन के बाद विमान को फिर से हवा में उठा लिया गया. इस दौरान यात्रियों को कुछ सेकंड के लिए झटका जरूर लगा, लेकिन केबिन क्रू ने यात्रियों को शांत रखा और स्थिति नियंत्रण में रही.

    पहले प्रयास के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर दोबारा लैंडिंग की अनुमति ली. सभी मानकों की दोबारा जांच के बाद दूसरा प्रयास दोपहर करीब 1:21 बजे किया गया. इस बार लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और विमान को बिना किसी परेशानी के रनवे पर उतार लिया गया. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, अनस्टेबल अप्रोच के चलते गो-अराउंड करना पूरी तरह से मानक प्रक्रिया है और इसे सुरक्षा के लिहाज से सही कदम माना जाता है.

    यह पहली बार नहीं है जब जयपुर एयरपोर्ट पर किसी विमान को पहली कोशिश में लैंडिंग में परेशानी हुई हो. इससे पहले भी यहां एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान इसी तरह की स्थिति बनी थी, जिसमें कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे. उस समय भी पायलट ने एहतियातन गो-अराउंड किया था और बाद में विमान सुरक्षित उतार लिया गया था. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से यह साफ है कि पायलट किसी भी तरह का जोखिम उठाने के बजाय सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं.

    Share:

  • नए वर्ल्‍ड ऑर्डर में दुन‍िया का झुकाव भारत की ओर, राज्‍यसभा में बोले PM मोदी

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण प्रस्‍ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, आज दुन‍िया चुनौत‍ियों से जूझ रही है. नए वर्ल्‍ड ऑर्डर बन रहा है और नए वर्ल्‍ड ऑर्डर में दुन‍िया का झुकाव भारत की ओर है. मह‍िलाओं युवाओं का व‍िकास हमारा लक्ष्‍य है. उधर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved