
उज्जैन। कांग्रेस नेता जयसिंह दरबार और उनके भाई विजयसिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेसियों द्वारा उन पर आरोप लगाए जा रहे थे। कल भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह, विधायक पारस जैन, केबिनेट मंत्री मोहन यादव एवं तुलसी सिलावट की उपस्थिति में जयसिंह दरबार तथा कांग्रेस पार्षद उनके भाई विजय सिंह दरबार ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। यहां यह उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जयसिंह दरबार कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र वशिष्ठ के सामने बागी उम्मीदवार के रूप में लड़े थे। कल भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved