
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा इलाके (Bandipora locality) में शनिवार को आईईडी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने आईईडी को बरामद (found) किया और डिफ्यूज किया। पुलिस का कहना है कि बीते रोज श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में भी एक आईईडी मिला था।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में भी आईईडी का पता लगा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मिला आईईडी प्रेशर कुकर में रखा था। लगातार दो दिनों से आईईडी मिलने के बाद से पूरी राज्य पुलिस और सेना अलर्ट मोड पर है। सेना ने सीमाओं पर चौकसी और बढ़ा दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved