
कुलगाम । जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम जिले (Kulgam District) के अशमुजी इलाके में शनिवार दोपहर को हुई मुठभेड़ (Encounter) में सुरक्षाबलों (security forces) ने एक आतंकी (terrorist) को मार गिराया। मुठभेड़ अभी जारी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर कुलगाम पुलिस को जिले के अशमुजी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के एक संयुक्त दल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ की शुरूआत में ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ फिलहाल जारी है। मुठभेड़ स्थल पर अभी एक और आतंकी मौजूद हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved