
नई दिल्ली। भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (corona vaccine covaccine) की बूस्टर डोज (booster dose) को जापान ने भी मान्यता दे दी है। जापान ने यात्रियों के लिए कोवैक्सीन बूस्टर डोज खुराक को मंजूरी दी है। भारत बायोटेक ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने बताया कि हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जापान ने यात्रियों के लिए COVAXIN बूस्टर खुराक को मंजूरी दे दी है। कहा कि इसी के साथ कोवैक्सीन को एक और वैश्विक मान्यता मिल गई है। यह हमारे सार्वभौमिक कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को दिखाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved