
पटना। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन के लिए भगवा दल के साथ बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। पार्टी ने यह जिम्मेदारी अपने पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री आरसीपी सिंह को दी है। आरसीपी सिंह, भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर गठबंधन के लिए वार्ताएं करेंगे।
जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को एक बैठक में यह फैसला लिया। इसमें आरसीपी सिंह भी मौजूद थे। ललन सिंह ने पहले कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में तय सीटों पर ही प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा था कि हम भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के तहत चुनाव लड़ना चाहेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved