रामगढ़। झारखंड (Jharkhand) के रामगढ़ (Ramgarh) जिले के एक रेलवे स्टेशन पर किसी विवाद को लेकर आर्मी के जवान (army men) आपस में उलझ गए। बताया जा रहा है कि नौबत यहां तक आ गई कि विवाद मेंतक हो गई। जिसमें जवान बुरी तरह से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सिख रेजिमेंट के 14 से अधिक जवानों की टुकड़ी छुट्टी लेकर अपने घर जा रही थी इसी दौरान ये जवान बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर जवानों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि जवानों ने चाकू निकाल लिए और एक दूसरे पर हमला कर घायल कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, हालांकि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सेना अधिकारियों ने चाकूबाजी के आरोपियों को गढ़वा स्टेशन पर ट्रेन से उतरवा लिया और रेजीमेंट ले गए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved