
उज्जैन। पूर्व में भी इस तरह की घटना हो चुकी है और एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक महिला के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है जिस पर प्रकरण दर्ज हुआ है। नागझिरी थाना प्रभारी विक्रमसिंह इवने ने बताया कि क्षेत्र के नागझिरी में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला 10 दिन पहले बुखार आने पर आदर्श नगर में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर रिजवान पिता अजहर अली निवासी मस्जिद के पास उपचार कराने गई थी।
उपचार के नाम पर आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसके दुष्कर्म किया। एक-दो दिन बाद महिला तबीयत ठीक नहीं होने पर फिर चिकित्सक के क्लीनिक गई तो आरोपी ने वही तरीका अपनाकर दोबारा दुष्कर्म किया। इसका पता चलने के बाद महिला ने डॉक्टर से बात की तो वह धमकाने लगा और फिर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी रिजवान से परेशान होकर कल महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने धारा 376 में कायमी की और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved