img-fluid

जोस बटलर के पास धोनी से आगे निकलने का मौका, रोहित शर्मा को भी इस मामले में छोड़ेंगे पीछे

July 11, 2026

डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है। टीम इंडिया भले ही तीन मुकाबले गंवाने के बाद अब इस सीरीज को गंवा चुकी है तो अब उसके सामने नंबर-1 की पोजीशन गंवाने का भी खतरा मंडरा रहा है। साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के पास 2 बड़े कारनामे करने का मौका रहने वाला है। बटलर यदि इस मुकाबले में खेलने उतरते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसमें वह रोहित शर्मा और जॉर्ज डॉकरेल को पीछे छोड़ेंगे। वहीं बटलर पांचवें टी20 मुकाबले में एक छक्का लगाने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगे।


  • इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जोस बटलर अभी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं। धोनी और बटलर दोनों ने 359 सिक्स लगाए हैं। ऐसे में बटलर यदि पांचवें टी20 मैच में एक छक्का लगाने में कामयाब होते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगे। वहीं बटलर पांचवें टी20 मुकाबले में अगर खेलने उतरते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा और जॉर्ज डॉकरेल को पीछे छोड़ नंबर-2 की पोजीशन पर पहुंच जाएंगे। बटलर, रोहित और डॉकरेल अभी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं जिसमें तीनों ने 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर आयरलैंड टीम के खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग काबिज हैं जिन्होंने 163 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

    Share:

  • हजारों फीट की ऊंचाई पर बड़ा विमान हादसा टला, खिड़की निकलने से यात्री आधा बाहर लटका, सुरक्षित लैंडिंग से बची सभी की जान

    Sat Jul 11 , 2026
    नई दिल्ली । ग्रीस (Greece) से जर्मनी (Germany) जा रही एक यात्री उड़ान (Passenger Flight) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की (Window) अचानक अपनी जगह से निकल गई। इस अप्रत्याशित घटना में खिड़की के पास बैठे एक यात्री का सिर और कंधा विमान के बाहर की ओर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved